← Back to practice

Board exam · Social Science · 2018

68 questions · No login required

Answers and solutions are AI-generated — please cross-check with your study materials.

View question paper
  1. 1
    MCQ1 mark

    आर्य प्रजाति ........प्रजाति थी ।

    • A.संगीत प्रेमी
    • B.प्रकृति प्रेमीCorrect
    • C.नाटक प्रेमी
    • D.नृत्य प्रेमी
  2. 2
    MCQ1 mark

    जिन्हें सिंधु घाटी सभ्यता का सर्जक माना जाता है । जिन्होनें पार्वती को माँ के रूप में, एवं शिवजी को पितृ रूप में पूजा है, तथा धूप, दीप एवं आरती से पूजा करने की परंपरा प्रदान की है । इन वाक्यों के माध्यम से किस प्रजाति की बात की गई है ? नीचे लिखे विकल्पों में से ढूँढ कर बताओ ।

    • A.नेग्रीटो
    • B.ऑस्ट्रेलोइड
    • C.द्रविड़Correct
    • D.आर्य
  3. 3
    MCQ1 mark

    भारत प्राचीन समय से ही कच्छ कच्ची एवं पकी हुई मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए प्रख्यात रहा है । दक्षिण भारत के नागार्जुन कौंडा एवं गुजरात के लाघनज में से जो असंख्य अवशेष प्राप्त हुए हैं, उस प्रकार की मिट्टी को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?

    • A.काली मिट्टी
    • B.पकाई हुई मिट्टी
    • C.लाल मिट्टी
    • D.टेराकोटा मिट्टीCorrect
  4. 4
    MCQ1 mark

    नाटक कला के बारें में पढ़ाते हुए संजय भाई ने नीचे लिखे हुए विधान बोर्ड पर लिखकर विद्यार्थियों को असत्य वाक्य को ढूँढने को कहा है ।

    विधान 1 - ये दृश्य-श्रव्य माध्यम है । विधान - 2 - इसमें नाट्य लेखन एवं मंचन बहुत महत्वपूर्ण है । विधान – 3 – इसमें अभिनय को नाटक का प्राण नहीं माना जाता है । विधान - 4 - ये अबाल वृद्धों का मनोरंजन एवं लोकशिक्षण करती प्राचीन कला है।

    • A.विधान - 1 और 3
    • B.विधान - 3Correct
    • C.विधान - 2
    • D.विधान - 2 और 4
  5. 5
    MCQ1 mark

    भगवान बुद्ध के देहावशेषों को एक पात्र में रख कर उसके ऊपर अर्धगोलाकार टीले जैसी रचना की जाती है । इस प्रकार के स्थापत्य को किस नाम से जाना जाता है ?

    • A.स्तूपCorrect
    • B.कीर्ति स्तंभ
    • C.स्तंभलेख
    • D.गोपुरम्
  6. 6
    MCQ1 mark

    गोपुरम् अर्थात क्या?

    • A.बुद्ध साधुओं के विहार के स्थल
    • B.मंदिर में जहाँ मूर्ति रखी जाती है वह भाग
    • C.दक्षिण भारत में मंदिरों का प्रवेश द्वार है ।Correct
    • D.स्तंभों पर बनाया हुआ विशाल हॉल
  7. 7
    MCQ1 mark

    शाला के वर्गखंड में गुजरात के प्रख्यात सूर्य मंदिर शिल्प स्थापत्यों के बारें में चर्चा चल रही है। जिसमें विद्यार्थियो ने अपने- अलग-अलग मंतव्य व्यक्त किए हैं।

    प्रवीण :- ये मंदिर सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम के शासनकाल में बनवाया गया था । सोनल :- गर्भ गृह में स्थित सूर्य की प्रतिमा में स्थित मणी पर सूर्य प्रकाश गिरने से समस्त मंदिर प्रकाशमान हो जाता है । विपुल :- ये मंदिर "काला पैगोड़ा" के नाम से विख्यात है । रूबीना :- इस मंदिर के बाहर जलकुंड में 108 मंदिर स्थित है ।

    इस चर्चा में किसकी बात सही है? ये बताइए ।

    • A.प्रवीण, सोनल और रूबीनाCorrect
    • B.मात्र रूबीना और विपुल
    • C.विपुल, सोनल और प्रवीण
    • D.मात्र सोनल और विपुल
  8. 8
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह ने महाभारत, रामायण, अथर्ववेद, भगवद्गीता एवं पंचतंत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों का अनुवाद करवाने के लिए एक अलग विभाग की स्थापना करवाई थी ?

    • A.बाबर
    • B.हुमायूँ
    • C.शाहजहाँ
    • D.अकबरCorrect
  9. 9
    MCQ1 mark

    तक्षशिला विद्यापीठ के लिए निम्नलिखित में से कौनसा विधान सुसंगत है ?

    • A.ह्यूवेन सांग इस विद्यालय में से 657 किताबे ले गए थे ।
    • B.इस विद्यापीठ में 64 विद्याओं का ज्ञान दिया जाता था ।Correct
    • C.इस महाविद्यालय में सात मुख्य विशाल खंड हैं।
    • D.यँहा पर व्याख्यान के लिए तीनसो खंड थे ।
  10. 10
    MCQ1 mark

    भाषाओं के क्रमश: विकास के कारण भारत की साहित्यिक विरासत बहुत समृद्ध है । भाषाओं के विकास की दृष्टि से निम्न लिखित में से कौनसा जोड़ा सही है ?

    (अ)(ब)
    (A) मुगलकालीन भाषा(1) अवधि
    (B) मध्ययुगीन उत्तर भारत की भाषा(2) फारसी
    (C) दिल्ही सुलतानों की राजभाषा(3) संस्कृत
    (D) तुलसी दास ने राम चरित मानस की रचना की(4) उर्दु
    • A.A-2, B-3, C-4, D-1Correct
    • B.A-4, B-3, C-2, D-1
    • C.A-3, B-4, C-1, D-2
    • D.A-1, B-2, C-3, D-4
  11. 11
    MCQ1 mark

    नीचे दिए गए जोड़ों में से कौनसा एक जोड़ा गलत है ?

    • A.कवि कंबन - तमिल भाषा में रामायण की रचना
    • B.कवि चंद्र बरदाई - हिन्दी साहित्य का प्रारंभिक कवि
    • C.राजतरंगिणी - सर्व प्रथम भारतीय ऐतिहासिक ग्रंथ
    • D.मुल्ला दाउद - पद्मावतCorrect
  12. 12
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित विधानों में से एक विधान पूर्णत: सही है । उसे बताइए ।

    • A.सुश्रुत संहिता में 2000 से भी ज्यादा वनस्पति- औषधियों का वर्णन है ।
    • B.चरकसंहिता में शल्यक्रिया के लिए धारदार साधनो का उल्लेख किया गया है ।
    • C.शुन्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी ।Correct
    • D.भास्कराचार्य ने 'दशगीतिका' ग्रंथ की रचना की थी ।
  13. 13
    MCQ1 mark

    भारत में स्थित अजंता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं ?

    • A.महाराष्ट्रCorrect
    • B.मध्यप्रदेश
    • C.ओड़िशा
    • D.गुजरात
  14. 14
    MCQ1 mark

    “स्वर्ग के बगीचे में पवित्र दिलों का स्वागत है ।" ये पंक्ति अपने देश के किस प्रख्यात स्थापत्य पर अंकित की गई है? नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प बताओ ।

    • A.सूर्य मंदिर - मोढेरा
    • B.लालकिला - दिल्ही
    • C.ताजमहल - आगराCorrect
    • D.बृहदेश्वर मंदिर - तन्जावर
  15. 15
    MCQ1 mark

    नीचे एक प्रसिद्ध किले का वर्णन दिया गया है । ये किस किले से संबंधित है? निम्नलिखित विकल्पों में सही विकल्प चुनकर लिखिए ।

    वर्णन :-

    • रंगमहल इस किले में स्थित है।
    • इसके निर्माण में संगमरमर एवं लाल पत्थर का उपयोग किया गया है ।
    • इस किले में मयुरासन का सर्जन किया गया था ।
    • A.फतेहपुर सिकरी का किला
    • B.गोलकोंडा का किला
    • C.लालकिलाCorrect
    • D.चांपानेर का किला
  16. 16
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित स्थापत्यों को उनकी विशेषता के साथ उचित क्रम में जोड़कर सही विकल्प पसंद करो ।

    स्थापत्यविशेषता
    (a) कुतुबमीनार(i) लाल एवं सफेद पत्थरों का सफलता पूर्वक उपयोग किया गया है ।
    (b) हुमायूँ का मकबरा(ii) पत्थरों से निर्मित भारत का सबसे ऊँची मीनार ।
    (c) ताजमहल(iii) काले पत्थरों से बनाया हुआ होने के कारण इसे 'काला पैगोड़ा' कहा जाता है ।
    (d) कोणार्क का सूर्यमंदिर(iv) विश्व की सात अजायबों में से एक
    • A.(a - i), (b - ii), (c - iii), (d - iv)
    • B.(a - ii), (b - i), (c - iii), (d - iv)
    • C.(a - iii), (b - iv), (c - ii), (d - i)
    • D.(a - ii), (b - i), (c - iv), (d - iii)Correct
  17. 17
    MCQ1 mark

    पर्यटन उद्योग से राज्य को निम्नलिखित में से कौनसा लाभ होता है ?

    • A.आर्थिकCorrect
    • B.सामाजिक
    • C.राजकीय
    • D.शैक्षणिक
  18. 18
    MCQ1 mark

    उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में स्थित ताजमहल के संगमरमर का श्वेत रंग पीला पड़ गया था । इसके लिए निम्नलिखित में से कौनसा कारण जिम्मेदार था ?

    • A.भूमि प्रदूषण
    • B.जल प्रदूषण
    • C.वायु प्रदूषणCorrect
    • D.ध्वनि प्रदूषण
  19. 19
    MCQ1 mark

    विश्व में एक या दो स्थान पर ही मिलने वाला संसाधन निम्नलिखित में से किस वितरण क्षेत्र में आता है ?

    • A.सर्व सुलभ संसाधन
    • B.विरल संसाधन
    • C.सामान्य सुलभ संसाधन
    • D.एकल संसाधनCorrect
  20. 20
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से कौनसी हकीकत अभ्यारण के संबंध में सही है ?

    • A.मानव प्रवृत्तियों पर सम्पूर्ण प्रतिबंध होता है ।
    • B.निश्चित मात्रा में मानव प्रवृत्तियों को अनुमती दी जाती है ।Correct
    • C.अभ्यारणों में पशुओं को चराने की अनुमती नहीं होती है ।
    • D.गुजरात में एक भी अभ्यारण नहीं है ।
  21. 21
    MCQ1 mark

    गुजरात के जंगलो में से लुप्त हुआ वन्य जीव कौन-सा है ?

    • A.बाघCorrect
    • B.घुड़खर
    • C.भालू
    • D.तेहुँआ
  22. 22
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से किस औषधीय फसल में गुजरात प्रथम उत्पादक राज्य है ?

    • A.मेथी
    • B.धनिया
    • C.इसबगुलCorrect
    • D.सरसों
  23. 23
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से कौनसी फसल बागायती फसल नहीं है ?

    • A.रबर
    • B.चाय
    • C.सरसोंCorrect
    • D.कॉफी
  24. 24
    MCQ1 mark

    भारतीय कृषि उपजों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा विधान असत्य है ?

    • A.कॉफी की फसल को सीधा सूर्य प्रकाश नहीं चाहिए ।
    • B.भारत के केरल, कर्णाटक एवं तमिलनाडू राज्यों में नारियल के बगीचे हैं।
    • C.गन्ने में से शक्कर, खांडसरी एवं गुड़ बनाया जाता है ।
    • D.चना, मटर, मसूर आदि खरीफ फसलें हैं।Correct
  25. 25
    MCQ1 mark

    भारतीय कृषि उपज एवं उनके उत्पादक राज्य दिए गए हैं । उनको उचित क्रम में जोड़कर सही विकल्प चुनिए ।

    राज्यफसल
    (a) हिमाचल प्रदेश(1) गेंहू
    (b) मध्य प्रदेश(2) सरसों
    (c) राजस्थान(3) मक्का
    (d) पंजाब(4) सेब
    • A.(a - 1), (b - 2), (c - 3), (d - 4)
    • B.(a - 4), (b - 3), (c - 2), (d - 1)Correct
    • C.(a - 2), (b - 1), (c - 4), (d - 3)
    • D.(a - 3), (b - 4), (c - 1), (d - 2)
  26. 26
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से भूपृष्ठीय (पृथ्वी की सतह) जल का मुख्य स्त्रोत कौनसा है ?

    • A.तालाब
    • B.वर्षा
    • C.नदियाँCorrect
    • D.सरोवर
  27. 27
    MCQ1 mark

    भारत की नदियाँ तथा उनपर स्थित बहुउद्देशीय योजना दी गईं हैं। इनमें से कौनसा जोड़ा सही नहीं है ?

    • A.सतजल नदी - भाखरा नांगल
    • B.तापी नदी - कई योजना
    • C.महानदी - नागार्जुन सागरCorrect
    • D.साबरमती नदी - धरोई योजना
  28. 28
    MCQ1 mark

    नीचे दी गई बहुउद्देशीय योजनाओं को उनके स्थान के आधार पर उत्तर से दक्षिण दिशा की तरफ के क्रम में कौनसा विकल्प सही है ?

    • A.चंबल घाटी, भाखरा-नांगल, नर्मदा घाटी, नागार्जुन सागर
    • B.भाखरा नांगल, नागार्जुन सागर, नर्मदा घाटी, चंबल घाटी
    • C.नगार्जुन सागर, नर्मदा घाटी, चंबल घाटी, भाखरा नांगल
    • D.भाखरा नांगल, चंबल घाटी, नर्मदा घाटी, नागार्जुन सागरCorrect
  29. 29
    MCQ1 mark

    अभ्रक उत्पादन में विश्व में ............ देश का प्रथम स्थान है ।

    • A.इंग्लैण्ड
    • B.भारतCorrect
    • C.चीन
    • D.अमेरिका
  30. 30
    MCQ1 mark

    बनासकांठा जिले का मुख्यालय पालनपुर की एक शाला के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को बायोगैस प्लान्ट का निदर्शन करवाना चाहता है । तो वे सबसे नजदीक का कौन सा स्थान पसंद करेंगे ?

    • A.मेथान
    • B.उन्देल
    • C.दाँतीवाड़ाCorrect
    • D.धुवारण
  31. 31
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से भारत का कौन सा शहर "सिलिकोन वेली" के नाम से जाना जाता है?

    • A.जयपुर
    • B.दिल्ही
    • C.नागपुर
    • D.बेंगालुरूCorrect
  32. 32
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा भारतीय कृषि पर आधारित कपड़ा उद्योगों एवं उनके उत्पादक राज्यों के सन्दर्भ में गलत है ?

    • A.रेशमी कपड़ा उद्योग - जम्मुकश्मीर
    • B.पटसन कपड़ा उद्योग - आन्ध्रप्रदेशCorrect
    • C.सूती कपड़ा उद्योग - हरियाणा
    • D.ऊनी कपड़ा उद्योग - पंजाब
  33. 33
    MCQ1 mark

    मैं कौन हूँ? मुझे पहचानो । “मैं धिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग हूँ ।”

    • A.कर्णावती एक्सप्रेस
    • B.गरीबरथ एक्सप्रेस
    • C.योगा एक्सप्रेस
    • D.विवेक एक्सप्रेसCorrect
  34. 34
    MCQ1 mark

    गुजरात राज्य का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

    • A.वेरावल
    • B.पोरबंदर
    • C.कंडलाCorrect
    • D.हजीरा
  35. 35
    MCQ1 mark

    भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 7 सबसे लंबा है । जो वाराणसी से ............ तक जाता है ?

    • A.कन्याकुमारीCorrect
    • B.चेन्नाई
    • C.पुणे
    • D.बेंगलुरू
  36. 36
    MCQ1 mark

    विश्व बैंक की ई.स. 2004 की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिव्यक्ति आय निम्नलिखित में से कितने डॉलर ($) से कम हो तो, वह देश विकासशील देशों की श्रेणी में आयेगा ?

    • A.480 $
    • B.735 $Correct
    • C.250 $
    • D.580 $
  37. 37
    MCQ1 mark

    श्री किशन भाई विश्व के देशों के विविध अर्थ तंत्र के लक्षणो के विषय में चर्चा कर रहे थे । उनमें से एक देश के लक्षण निम्ना नुसार हैं, तो वह देश किस प्रकार के अर्थतंत्र वाला होगा ? लक्षण : → देश की जनसंख्या वृद्धिदर 2.5% है । → देश के लोगो की प्रति व्यक्ति आय 500 डॉलर ($) है । → राष्ट्रीय आवक में कृषि का योगदान 22% है। → तकनीकि का विकास तुलनात्मक रूप से कम है ।

    • A.विकास शील अर्थतंत्रCorrect
    • B.विकसित अर्थतंत्र
    • C.मिश्र अर्थतंत्र
    • D.साम्यवादी अर्थतंत्र
  38. 38
    MCQ1 mark

    भारत सरकार ने 'वायु प्रदूषण नियंत्रण कानून' किस वर्ष में पारित किया?"

    • A.सन् 1951
    • B.सन् 1961
    • C.सन् 1981Correct
    • D.सन् 1991
  39. 39
    MCQ1 mark

    विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्यालय कहा पर स्थित है?

    • A.लंदन
    • B.जिनीवाCorrect
    • C.कोलकाता
    • D.न्यूयोर्क
  40. 40
    MCQ1 mark

    महिला सशक्तिकरण, कौशल्य वर्धन प्रशिक्षण, स्वरोजगारी और बाजार के साथ जोड़ने का उद्देश्य किस सरकारी योजना में रखा गया है ?

    • A.प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना
    • B.मिशन मंगलम् योजनाCorrect
    • C.राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
    • D.एग्रो बिजनेस पॉलिसी सन् - 2016
  41. 41
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित वर्णन को ध्यान पूर्वक पढो :- "जिनके पास पर्याप्त भोजन व्यवस्था न हो, रहने के लिए खुली जगह न हो, निर्धारित अपेक्षित आवक से भी कम आवक हो, जो ज्यादर निरक्षर हों । तथा जिनकी औसत आयु दर कम हो । " निम्नलिखित में से कौन से प्रकार में ये लोग शामिल होते हैं?

    • A.औद्योगिक बेरोजगार
    • B.खेत मजदूर
    • C.शिक्षित बेरोजगार
    • D.सभी प्रकार से गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाले लोगCorrect
  42. 42
    MCQ1 mark

    15 मार्च का दिन भारत में किस दिन के रूप में मनाया जाता है?

    • A.ग्राहक अधिकार दिवस
    • B.विश्व ग्राहक दिवसCorrect
    • C.ग्राहक जागृति दिवस
    • D.ग्राहक सुरक्षा दिवस
  43. 43
    MCQ1 mark

    ग्राहक शिक्षण जागृति के लिए निम्नलिखित में से कौनसा सामयिक (मैगजीन ) छापा जाता है ?

    • A.ग्राहक जागृत मंच
    • B.ग्राहक शिक्षण
    • C.इन साइटCorrect
    • D.कन्जूमर एक्ट
  44. 44
    MCQ1 mark

    जिला फोरम, ( जिलामंच) ग्राहको के साथ हुए नुकसान की, कितने रकम तक के दावे को स्वीकार कर सकता है ?

    • A.20 लाख ₹Correct
    • B.30 लाख ₹
    • C.40 लाख ₹
    • D.15 लाख ₹
  45. 45
    MCQ1 mark

    मूल्यवृद्धि को अंकुश में रखने के लिए सरकार ने कौनसी धारा अमल में लाई है ?

    • A.आवश्यक चीज वस्तु धारा 1981
    • B.आवश्यक चीज वस्तु धारा- 1950
    • C.आवश्यक चीज वस्तु धारा- 1955Correct
    • D.आवश्यक चीज वस्तु धारा- 1975
  46. 46
    MCQ1 mark

    निम्नलिखित में से, सरकार द्वारा किस उत्पाद का मूल्य निर्धारित किया जाता है?

    • A.सब्जी
    • B.चिकित्सा उपचार
    • C.पेट्रोल - डीजलCorrect
    • D.होटल का खाना
  47. 47
    MCQ1 mark

    महिला सुरक्षा के अन्तर्गत मार्ग दर्शन प्राप्त करने वाली महिलाओं को मात्र एक ही कॉल से मदद मिलती रहे उसके लिए कौनसी हेल्पलाइन सुरू की गई है ?

    • A.108
    • B.181Correct
    • C.104
    • D.100
  48. 48
    MCQ1 mark

    भारत में किस वर्ष को महिला सशक्तीकरण वर्ष के रूप में मनाया जाता है ?

    • A.सन् 1975
    • B.सन् 2002Correct
    • C.सन् 1985
    • D.सन् 1999
  49. 49
    MCQ1 mark

    भारतीय संविधान के किस आर्टीकल के अनुसार अस्पृश्यता को सम्पूर्णत: नाबूद किया गया है ?

    • A.आर्टीकल - 17Correct
    • B.आर्टीकल - 46
    • C.आर्टीकल - 25
    • D.आर्टीकल - 29
  50. 50
    MCQ1 mark

    भारतीय संविधान की कलम 342 के अनुसार समाविष्ट जातियों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है ?

    • A.लघुमती जाति
    • B.अनुसूचित जाति
    • C.बक्षी पंच की जाति
    • D.अनुसूचित जन जातिCorrect
  51. 51
    SHORT ANSWER2 marks

    'संस्कृति' शब्द की संकल्पना समझाइए ।

    Answer

    संस्कृति अर्थात जीवन जीने की शैली। देश या समाज में कालक्रम के अनुसार बदलती परिस्थितियों के अनुसार जनजीवन में आने वाले परिवर्तनों, सुधारों, सामाजिक नीतियों, रीति-रिवाजों इत्यादि से मिलकर संस्कृति बनती है।
  52. 52
    SHORT ANSWER2 marks

    "गुप्तकाल कला का स्वर्णिम काल माना जाता है ।" इस विधान की पुष्टि कीजिए । अथवा मोहे-जो-दड़ो की नगर रचना में गटर योजना संबंधि जानकारी दीजिए ।

    Answer

    गुप्त काल के दौरान शिल्प, स्थापत्य, चित्रकला, नृत्य और संगीत आदि कलाओं में अभूतपूर्व प्रगति हुई थी। उदाहरण के लिए, सारनाथ की बुद्ध प्रतिमा, मथुरा की विष्णु प्रतिमा और अहिछत्र की शिव प्रतिमा गुप्तकालीन कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, इसलिए इसे स्वर्ण युग कहा जाता है। / मोहे-जो-दड़ो की गटर योजना समकालीन सभ्यताओं में सबसे अद्वितीय थी। प्रत्येक घर की गटर मुख्य गटर से जुड़ी थी और गटरों को ढक कर रखा जाता था, जो स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाता है।
  53. 53
    SHORT ANSWER2 marks

    विरासत संरक्षण के लिए हमारी भूमिका समझाइए ।

    Answer

    विरासत का संरक्षण करना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है। हमें ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए, उन पर नाम नहीं लिखना चाहिए और उन्हें स्वच्छ रखना चाहिए। विरासत के महत्व के बारे में जन-जागरूकता फैलानी चाहिए।
  54. 54
    SHORT ANSWER2 marks

    जमीन के प्रकार कौन-कौन से हैं? कोई चार प्रकारो के नाम लिखिए ।

    Answer

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अनुसार भारत की जमीन के मुख्य प्रकार हैं: 1) कांप (जलोढ़) की जमीन, 2) काली (रेगुर) जमीन, 3) लाल जमीन, 4) लेटेराइट जमीन, 5) मरुस्थलीय जमीन, 6) पर्वतीय जमीन।
  55. 55
    SHORT ANSWER2 marks

    वन संरक्षण के उपाय बताइए ।

    Answer

    वन संरक्षण के लिए लकड़ी के विकल्प के रूप में अन्य साधनों का उपयोग करना चाहिए, जहाँ आवश्यकता हो वहाँ वृक्षारोपण करना चाहिए, वनाग्नि (दावानल) को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए और सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देना चाहिए।
  56. 56
    SHORT ANSWER2 marks

    भारत की कृषि क्षेत्र में हुए तकनीकि सुधारों में से कोई चार सुधार बताइए । अथवा भारतीय अर्थतंत्र में कृषि का योगदान क्या है? उसका वर्णन कीजिए ।

    Answer

    तकनीकी सुधार: 1) सिंचाई के लिए ट्रैक्टर, ट्रेलर और आधुनिक मशीनों का उपयोग। 2) रासायनिक खाद और हाइब्रिड बीजों का उपयोग। 3) ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिस्टम। 4) कृषि रेडिओ और टीवी कार्यक्रमों के माध्यम से मार्गदर्शन। / कृषि का योगदान: भारत एक कृषि प्रधान देश है। यह देश की लगभग 60% जनसंख्या को रोजगार प्रदान करती है और राष्ट्रीय आय में इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  57. 57
    SHORT ANSWER2 marks

    दक्षिण भारत में तालाबों की मदद से खेती क्यों की जाती है ? कारण दीजिए ।

    Answer

    दक्षिण भारत का धरातल पथरीला और ऊबड़-खाबड़ है, जिससे वहाँ नहरें और कुएं खोदना कठिन है। इसके विपरीत, वहां की भू-आकृति वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए प्राकृतिक गड्ढे प्रदान करती है, इसलिए तालाबों का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है।
  58. 58
    SHORT ANSWER2 marks

    'सर्वप्रथम प्राप्त धातु तांबा' की मानव जीवन में उपयोगिता समझाइए ।

    Answer

    तांबा मानव द्वारा उपयोग की जाने वाली पहली धातु थी। इसका उपयोग बिजली के उपकरण, टेलीफोन, रेडियो, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और बर्तन बनाने में व्यापक रूप से किया जाता है। यह बिजली का अच्छा सुचालक है।
  59. 59
    SHORT ANSWER2 marks

    साम्यवादी अर्थव्यवस्था के लक्षणों का वर्णन कीजिए ।

    Answer

    साम्यवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों का स्वामित्व राज्य (सरकार) के पास होता है। आर्थिक निर्णय सरकार द्वारा लिए जाते हैं। लाभ के स्थान पर सामाजिक कल्याण मुख्य उद्देश्य होता है और सभी नागरिकों को समान अवसर दिए जाते हैं।
  60. 60
    SHORT ANSWER2 marks

    आतंकवाद के सामाजिक दुष्प्रभावों को बताइए ।

    Answer

    आतंकवाद समाज में भय और असुरक्षा की भावना पैदा करता है। इससे भाईचारा कम होता है और सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। यह विकास कार्यों में बाधा डालता है और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।
  61. 61
    LONG ANSWER3 marks

    गुजरात के गरबा एवं गरबी के विषय में समझाइए ।

    Answer

    गरबा शब्द 'गर्भ-दीप' से बना है। गुजरात में नवरात्रि के दौरान माताजी की आराधना में महिलाएं गोलाकार घूमते हुए तालियों के साथ गरबा करती हैं। गरबी का संबंध मुख्यतः कृष्ण भक्ति से है और इसे पुरुष करते हैं। दयाराम की गरबियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं।
  62. 62
    LONG ANSWER3 marks

    कोणार्क के सूर्य मंदिर पर टिप्पणी लिखिए ।

    Answer

    ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंहदेव प्रथम द्वारा किया गया था। यह एक रथ के आकार में है जिसमें 12 विशाल पहिए हैं और इसे 7 घोड़ों द्वारा खींचते हुए दिखाया गया है। इसे 'काला पैगोडा' भी कहा जाता है।
  63. 63
    LONG ANSWER3 marks

    भारत को लोहा एवं फौलाद उद्योग के वृद्धि एवं विकास का वर्णन कीजिए ।

    Answer

    आधुनिक युग में लोहा और इस्पात उद्योग किसी भी देश के औद्योगिक विकास की धुरी है। भारत में आधुनिक तरीके से लोहे का निर्माण 1830 में पोर्टोनोवा में शुरू हुआ। जमशेदपुर में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना से इस उद्योग को नयी दिशा मिली। भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला और बोकारो में सरकारी क्षेत्र के बड़े कारखाने स्थापित किए गए हैं।
  64. 64
    LONG ANSWER3 marks

    बेरोजगारी के कौन-कौन से प्रकार हैं? उनके नाम बताकर समझाइए । अथवा विश्व श्रम बाजार की संकल्पना स्पष्ट कीजिए ।

    Answer

    बेरोजगारी के प्रकार: 1) संरचनात्मक बेरोजगारी (पिछड़ेपन के कारण), 2) घर्षणजन्य बेरोजगारी (नई तकनीक के कारण), 3) मौसमी बेरोजगारी (कृषि आधारित), 4) प्रच्छन्न या छिपी हुई बेरोजगारी। / विश्व श्रम बाजार: जब श्रमिक रोजगार, उच्च वेतन या बेहतर अवसरों की तलाश में एक देश से दूसरे देश जाते हैं, तो उसे विश्व श्रम बाजार कहा जाता है।
  65. 65
    LONG ANSWER3 marks

    गुजरात सरकार ने महिला समानता के लिए कौन-कौन सी योजनाएँ लागू की हैं? समझाइए ।

    Answer

    गुजरात सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, मिशन मंगलम्, सरस्वती साधना योजना (साइकिल वितरण), विद्यालक्ष्मी बॉन्ड और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जैसी कई योजनाएं लागू की हैं ताकि महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  66. 66
    LONG ANSWER5 marks

    वास्तु शास्त्र के वृद्धि और विकास को प्राचीन भारत के सन्दर्भ में समझाइए ।

    Answer

    प्राचीन भारत में वास्तु शास्त्र एक विकसित विज्ञान था। विश्वकर्मा को देवताओं का प्रथम वास्तुकार माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भूमि चयन, दिशा, भवन का आकार, कमरों की व्यवस्था आदि के नियम दिए गए हैं। नारद, भृगु, वशिष्ठ और विश्वकर्मा जैसे ऋषियों का इसमें बड़ा योगदान है।
  67. 67
    LONG ANSWER5 marks

    बालकों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षण का अधिकार के मुख्य प्रावधानों को समझाइए । अथवा भ्रष्टाचार से आप क्या समझते हैं? इसे समाप्त करने के उपाय कौन-कौन से हो सकते हैं?

    Answer

    RTE प्रावधान: 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा। स्कूलों में 25% सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित। बच्चों को शारीरिक दंड देना वर्जित है। / भ्रष्टाचार: जब कोई व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करता है। उपाय: लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति, कड़े कानून, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मजबूती और जनता में जागरूकता।
  68. 68
    LONG ANSWER5 marks

    नीचे दिए गए भारत के रेखांकित मानचित्र में दी गई विगतों को उचित चिह्नों के द्वारा उनके सही स्थान पर दर्शाइए ।

    1. जैव आरक्षित क्षेत्र - सुन्दरवन
    2. मूंगफली उत्पादक एक राज्य
    3. चीनी उत्पादक एक राज्य
    4. अभ्रक उत्पादक कोई एक राज्य
    5. हल्दिया से अल्हाबाद तक का आंतरिक जलमार्ग दर्शाओ ।

    Answer

    मानचित्र कार्य: 1) पश्चिम बंगाल में सुन्दरवन, 2) गुजरात (मूंगफली), 3) उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र (चीनी), 4) आंध्र प्रदेश या राजस्थान (अभ्रक), 5) गंगा नदी पर जलमार्ग नं. 1 (हल्दिया से इलाहाबाद)।